फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रंगबाजी में की फायरिंग, साथी को लगी गोली

विज्ञापन
घायल निखिल - फोटो : KHAR
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-टप्पल रोड पर सोफा नहर के पास फरीदाबाद के एक युवक को संदिग्ध हालत में गोली लग गई। शुरुआत में तो उसके साथियों ने अज्ञात हमलावरों पर गोली मारने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस जांच में साथियों द्वारा खुद ही रंगबाजी में की फायरिंग में गोली लगने की बात साफ हुई है। देर रात घायल सहित साथियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर 91 अगवानपुर का निखिल तिवारी कार से दिल्ली से खैर के रास्ते मथुरा जा रहा था। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी कि निखिल सोफा नहर के पास रास्ते में कार रोक कर लघुशंका के लिए गया। तभी कुछ अज्ञात बदमाश आ गए और मोबाइल मांगने लगे। मोबाइल देने से मना किया तो कहासुनी हो गई। उसके बाद उन्होंने पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। कोतवाल प्रवेश कुमार ने बताया कि सोफा चौकी इंचार्ज गौरव चौधरी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल शुरुआत में बयान बदल रहा था। मेडिकल कॉलेज में भी उसके साथियों ने हंगामा किया। मगर जांच में उजागर हुआ कि घायल के साथी वहां खड़े होकर रंगबाजी में फायरिंग कर रह थे। तभी निखिल के गोली लग गई। अब निखिल और उसके साथियों पर ही ऑपरेशन निहत्था में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें