फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपतपुर में जमीन के विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर में शनिवार को एक माह पहले बेची जमीन की नापतौल को लेकर कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक के दो गोली लग गईं। वारदात कर हमलावर फरार हो गए। घायल को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। गांव में हालात देखते हुए फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इधर, घायल की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

किसान सुरेशपाल सिंह पुत्र जुगेंद्र पाल निवासी भोपतपुर, क्वार्सी ने एक माह पहले गांव के ही एक युवक को एक माह पहले दो बीघा जमीन बेची थी। आरोप है क्रेता पक्ष शनिवार को जमीन की नापतौल करने पहुंच गया। वह तय जमीन के साथ ही सड़क की साइड वाली जमीन की भी नापतौल करने लगे, जबकि उनको दूसरी ओर की जमीन बेची गई थी। नापतौल का विरोध करने पर कहासुनी हो गई। वाकये के मुताबिक दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इसी बीच खुद को घिरता देख क्रेता पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली सुरेश पाल सिंह के चचेरे भाई कुलदीप के जबड़े और दूसरी जांघ में जा धंसी। गोलियों की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई।
परिवार के लोग कुलदीप को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। इसके साथ ही थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू करते हुए गांव के हालात को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक जमीन की नापतौल को लेेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायल को भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें