फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात सामान्य न हुए तो ऑनलाइन परीक्षाएं करा सकता है एएमयू शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक में कई बिंदुओं प

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में शनिवार को एक मीटिंग आनलाइन हुई जिसमें शिक्षा सत्र 2019-20 के लिये अंतिम सेमेस्टर, टर्म और वार्षिक परीक्षाओं को पूरा कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा कंट्रोलर प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि पूर्व में सूचित सभी स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के फाइनल सेमेस्टर, टर्म, वार्षिक परीक्षाएं 1 जुलाई 2020 से प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर निर्णय लिया गया कि अगर कोविड-19 आपदा के चलते हालात सामान्य नहीं हो पाए तो छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय वैकल्पिक माध्यमों जैसे आनलाइन, ओपेन बुक परीक्षा, अंतिम सेमेस्टर, टर्म, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन करेगा, जिसमें पूर्व सेमेस्टर टर्म और वार्षिक परीक्षाओं की एरियर्स व बैकलॉग की परीक्षाएं भी शामिल होंगी।
मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि मीटिंग में यह भी तय किया गया कि परीक्षा माध्यमों तथा अन्य चीजों, जिसमें परीक्षाओं के आरंभ होने की तिथि भी शामिल होगी, को जल्द ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिये अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा आरंभ होने से 20 दिन पूर्व सूचित कराया जायेगा।
विज्ञापन

मीटिंग में यह भी तय हुआ कि छात्र विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.amucontrollerexams.com तथा www.amu.ac.in पर उपलब्ध अधिकारिक सूचना पर भरोसा करें, जो छात्र 30 मई 2020 से पूर्व छात्रावास छोड़ कर चले गए हैं उनको प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा उन्हें छात्रावास खुलने से संबंधित तिथि से समय रहते अवगत करा दिया जाएगा। जब तक परीक्षाओं, छात्रावासों के खुलने की तिथि की घोषणा न हो जाए, तब तक वह विश्वविद्यालय वापस आने के लिये अपनी यात्रा के लिये कोई योजना न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें