फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल राख

Sat, 20 May 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
 महानगर के देहली गेट क्षेत्र में प्रेम नगर के आवासीय क्षेत्र स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं उठता देख श्रमिकों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई जिसकी चपेट में आने से कई लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास करके साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


थाना बन्नादेवी की प्रतिभा कालोनी निवासी मनोज वार्ष्णेय की प्रेम नगर में गत्ते की फैक्ट्री है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे फैक्ट्री में बिजली मिस्त्री काम कर रहा था। तभी पावर प्वाइंटर से निकली चिंगारी से कागज ने आग पकड़ ली। फैक्ट्री से धुआं उठता देख श्रमिकों में भगदड़ मच गई।

उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी फैक्ट्री स्वामी को दी। कुछ ही देर में लपटे लगीं, जिनकी चपेट में आकर कई लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। खबर पाकर मौके पर कई थानों का फोर्स समेत छह दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। गली छोटी होने की वजह से दमकल कर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने तत्काल पाइप लाइन डालकर करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। थाना देहलीगेट प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। 
विज्ञापन


आबादी क्षेत्र में फैक्ट्री, बमुश्किल पहुंचा पानी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा बताते हैं कि गत्ता फैक्ट्री इतने घने इलाके में थी कि वहां दमकल पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। गाड़ियां गली के बाहर खड़ी कर पाइपों से पानी पहुंचाया गया। इस वजह से भी आग बुझाने में देरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें