फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सासनीगेट क्षेत्र में प्रोविजन स्टोर में लगी आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
कृष्णापुरी मठिया दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना सासनीगेट क्षेत्र के खिरनी गेट स्थित कृष्णापुरी मठिया में मंगलवार सुबह तीन मंजिला प्रोविजन स्टोर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मिनटों में ही लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कृष्णा पुरी मठिया में नीतीश शर्मा का तीन मंजिला प्रोविजन स्टोर है। इसी में वह बेकरी और कास्मेटिक का काम भी करते हैं। दुकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। इसमें तेल और घी के प्लास्टिक के डिब्बे रखे हुए थे। सोमवार देर रात प्रोविजन स्टोर में किसी तरह आग लग गई। सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने आग की लपटों के साथ ही धुआं उठता देखा तो प्रोविजन स्टोर स्वामी नीतीश शर्मा को जानकारी दी। सूचना मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों की करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित नीतीश शर्मा ने बताया कि आग में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। बावजूद इसके सही कारणों का पता लगाने के लिये जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें