फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में लगी आग लाखों को नुकसान

Sun, 03 Mar 2019 10:31 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
fire in cold storage
विज्ञापन

अलीगढ़ थाना इगलास क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर गांव कजरौठ के समीप बने कोल्ड स्टोर में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं आग लगने के पीछे कारण शॉर्ट सर्किट का होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


हाथरस मार्ग पर नगर से पांच किमी दूर अलीगढ़ के राजीव गर्ग व पुनीत गर्ग का एलबी दास कोल्ड स्टोर है। इस कोल्ड स्टोर का उद्घाटन 24 फरवरी को ही हुआ था। अभी कोल्ड पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। आग बुझाने के संयत्र भी पूरी तरह से नहीं लगे हैं। 

रविवार की शाम लगभग चार बजे कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लग गई। सूचना पर आधे घंटे बाद एक के बाद एक पांच फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा कोल्ड स्टोर की छत तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी के बाद सीओ फायर ब्रिगेड व कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य कोल्ड स्टोर स्वामी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें