अलीगढ़ के जमालपुर सिविल लाइन हमदर्द नगर इलाके में बड़ी लापरवाही सामने आई है, पेट्रोल पंप खस्ता हालात में है। पेट्रोल पंप के कैशियर रूम में शॉर्ट्स सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में खलबली मच गई।
जमालपुर हमदर्द नगर A मुस्लिम आबादी से भरा हुआ है, ऐसे में अगर आग पेट्रोल टैंक तक पहुंच जाती तो काफी घरों को तबाह कर सकती थी। साथ ही कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता था।
पेट्रोल पंप से सटे हुए काफी मकान भी हैं, इस पेट्रोल पंप को यहां से शिफ्ट करने की जरूरत है, इस पेट्रोल पंप पर फायर के बचाव के लिए कोई भी पानी का हाई स्पीड प्रेशर पाइप लाइनों का भी पुख्ता इंतजाम नहीं है।
फायर सिलेंडर भी मौके पर चारों खराब मिले हैं, वो कैमरे में कैद हुए हैं। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड गाड़ी आई लेकिन जब तक आग पर काबू पा लिया गया था। इसकी जानकारी वहां के लोगों ने दी, जो वहां पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, प्रशासन इस बात से अभी तक बेखबर है