फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एसी में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, बच्चों समेत सो रहे दंपती बाल-बाल बचे, बच्चे का बस्ता-किताबें भी जलीं

Fri, 26 Jun 2026 12:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आग बुझने के बाद मासूम अब्दुल्ला राख में अपना नया बस्ता और किताबों को तलाश रहा था, पर सबकुछ राख में तब्दील हो चुका था। आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से 50 हजार की नकदी, कपड़े, डबल बेड, सोफा सेट और अलमारी में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
आग बुझी तो मासूम राख में अपना बस्ता तलाशने लगा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के समद रोड के चंदनिया हाउस में ब्यूटी पार्लर संचालक के एक मकान में बृहस्पतिवार को एसी में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से कमरे में बच्चों सहित सो रहे दंपती की नींद खुल गई और वे शोर मचाते हुए भाग गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


शहर के सेंटर प्वाइंट पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाले हाजी परवेज रोशन जोली का समद रोड स्थित चंदनिया हाउस में मकान है। सुबह करीब सात बजे मकान की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में आग लग गई। कमरे में रोशन जोली के बेटे नवेद जोली, पत्नी व दो बच्चों के साथ सोए हुए थे।
हाजी परवेज रोशन जोली ने बताया कि आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से 50 हजार की नकदी, कपड़े, डबल बेड, सोफा सेट और अलमारी में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ बन्नादेवी संजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग का कारण एसी में शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें