फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट भी मिला

Fri, 26 Jun 2026 12:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मृतक अजय शर्मा अपने परिवार में दो बहनों के अकेले भाई थे। अजय की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
मृतक अजय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वारसी क्षेत्र अंतर्गत बेगम बाग इलाके में भारतीय जनता पार्टी विष्णुपुरी मंडल के उपाध्यक्ष 27 वर्षीय अजय शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या की वजह एक युवती से प्रेम प्रसंग में मिली निराशा को बताया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकार सर्वम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दो बहनों के अकेले भाई थे अजय
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अजय शर्मा बेगम बाग के रहने वाले थे। वह अपने परिवार में दो बहनों के अकेले भाई थे। अजय की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट से खुला राज
घटना की सूचना पर पहुंची क्वारसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसके मुताबिक अजय शर्मा का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में असफलता और निराशा मिलने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें