सारसौल फल मंडी में एक दुकान में आग लग गई। उसके पड़ोस की दो दुकानों में उससे आग लग गई। आग को बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ियां लगाईं गईं। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित फल मंडी में 21 अप्रैल रात 12 बजे के करीब तीन दुकानों में आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देर रात तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन
बन्नादेवी पुलिस के अनुसार सारसौल फल मंडी में सराय सुल्तानी निवासी इरशाद की विशाल फ्रूट कंपनी के नाम से दुकान है। रात दुकान से अचानक धुंआ उठता हुआ देखा गया। फिर अचानक आग लग गई। देखते ही देख आग विकराल हो गई, पड़ोस की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान वहां पर दुकान पर फल और अन्य माल भी उतारा जा रहा था।
सूचना पर दुकान स्वामी के अलावा थाना बन्नादेवी पुलिस व दमकल की टीम पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। बन्ना देवी के अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लगना माना जा रहा है, कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।