फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तीन मंजिला गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

Wed, 10 Jan 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गूलर रोड निवासी विपिन जैन की कमलेश सेल्स एजेंसी के नाम से दुकान है। इसमें झाड़ू, वाइफर आदि क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है। नीचे दुकान के ऊपर तीन मंजिला भवन में गोदाम भी है। सबसे ऊपर की मंजिल पर वह खुद परिवार के साथ रहते हैं। 10 जनवरी की रात करीब 12 बजे अचानक शार्ट सर्किट से नीचे दुकान में आग लग गई। 
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट क्षेत्र के गूलर रोड इलाके के एक प्लास्टिक उत्पाद गोदाम में आग लगने से कई लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। तीन मंजिला गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से सबसे ऊपर की मंजिल में चार लोग फंस गए। जिन्हें खबर पर आई दमकल के स्टाफ ने सकुशल बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग की लपटों से पूरी बिल्डिंग घिर गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


गूलर रोड निवासी विपिन जैन की कमलेश सेल्स एजेंसी के नाम से दुकान है। इसमें झाड़ू, वाइफर आदि क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है। नीचे दुकान के ऊपर तीन मंजिला भवन में गोदाम भी है। सबसे ऊपर की मंजिल पर वह खुद परिवार के साथ रहते हैं। 10 जनवरी की रात करीब 12 बजे अचानक शार्ट सर्किट से नीचे दुकान में आग लग गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन


कुछ ही देर में आग की लपटों से गोदाम तक घिर गया और सबसे ऊपर परिवार भी घिरने की स्थिति में आ गया। लोगों ने जब धुआं उठते देखा तो पुलिस व परिवार को जानकारी दी। मगर तब जक धुएं में विपिन जैन, पत्नी मोनिका जैन, बेटी दिव्या व बेटा दक्ष घिर गए। सूचना पर पुलिस व दमकल की सात गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने पड़ोसी की छत के रास्ते में इन सभी परिजनों को बाहर निकालकर सकुशल बचाया। 

फिर सीढ़ी लगाकर पड़ोसी की छत पर गए और वहां से विपिन की छत पर घर में घुसे, तब परिजन बाहर आ सके। इसके बाद करीब दो घंटे तक प्रयास कर आग बुझाने के प्रयास चले। तब आग पर काबू पाया जा सका। इस आग में कई लाख के नुकसान का अनुमान है।  सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें