फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेंट की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
टेंट की दुकान में लगी आग के बाद जलकर राख हुआ सामान। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा छर्रा के बाईंकला रोड स्थित एक टेंट की दुकान में बुधवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग लग गई। इससे दुकान में रका टेंट का सामान जल गया। सूचना पर दुकान स्वामी व आस-पास के लोगों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

बाईंकला रोड निवासी शिवम कुमार की घर के नीचे ही शिवम टेंट हाउस के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह करीब तीन बजे दुकान के अंदर बने कमरे से अचानक धुआं उठने लगा। छत पर सो रहे पड़ोसी की नजर जब धुएं पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। दुकान स्वामी ने बताया है कि आग लगने से दुकान में रखे रजाई, गद्दे, चांदनी, फर्श, कुर्सियां, लाइट का सामान समेत अन्य टेंट सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई।

शिवम ने बताया है कि दुकान में ऐसा कोई बिजली उपकरण या ज्वलनशील सामान नहीं था, जिससे आग लगने का स्पष्ट कारण समझ आ सके। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि कोतवाली में अभी तक आग लगने संबंधी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें