फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक के मैनेजर आैर कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Aug 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक के तत्कालीन मैनेजर और कर्मचारियों ने जालसाजी कर उपभोक्ता के खाते से चार लाख रुपये से भी अधिक की रकम निकाल ली गई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव नगला गुलाब निवासी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि उसका केनरा बैंक शाखा अतरौली में खाता है। उसके खाते में चार लाख दस हजार रुपये थे। गत 19 दिसंबर 2014 को वह बैंक से कुछ रुपये निकालने के लिए गया। खाते से रकम गायब देख उसके होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि 16 दिसबंर 2014 को चैक के माध्यम से उसके खाते से चार लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि उसने कभी चेक बुक जारी नहीं कराई और चेक पर उसके हस्ताक्षर भी नहीं हैं।

इस प्रकरण में सपा नगराध्यक्ष डॉ. कबीर खान को लेकर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। मगर बैंक कर्मचारी उसे टहलाते रहे। पुलिस ने भी पीड़ित की सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन मैनेजर जेपी सिन्हा, आरके त्यागी मैनेजर गाजियाबाद ब्रांच, भरतेश कुमार व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज संजीव त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें