सोमवार को हुए कृषि कानून के विरोध में आंदोलन के सिलसिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और जलाली की पूर्व चेयरमैन सहित 20 लोगों के खिलाफ नामजद व दर्जनों लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सिविल लाइन के सब इंस्पेक्टर अफ सर खान की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में छर्रा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता चांद मियां, नजीब उर रहमान, मनोज यादव, जलाली की पूर्व चेयरमैन कृष्णा देवी सहित 20 समाजवादी पार्टी के नेताओं को नामजद किया गया है। इसके अलावा अन्य दर्जनों लोगों को अज्ञात में शामिल किया गया है। इन सभी के खिलाफ धारा 144, 188, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।