फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सराय मियां में पथराव पर पांच नामजद समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस तैनात

Tue, 10 Nov 2026 04:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि कुछ युवक अक्सर स्कूल के गेट पर आकर लघुशंका करते हैं। वे शराब पीते हैं और फब्तियां कसते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर हमला व पथराव किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सराय मियां स्थित महबूब न्यू स्टार पब्लिक स्कूल के गेट पर लघुशंका करने से रोकने पर शनिवार रात पथराव के मामले में पांच नामजद समेत 20 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पथराव में राजेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामला दो दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


देहली गेट थाने में सराय मियां निवासी स्कूल संचालक राजेश माहौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके स्कूल के पिछले हिस्से में मुस्लिम आबादी है। आरोप है कि कुछ युवक अक्सर स्कूल के गेट पर आकर लघुशंका करते हैं। वे शराब पीते हैं और फब्तियां कसते हैं। 

आरोप है कि गट्टे, जीशान, गामा, शाहरुख, बैल नाम के आरोपी और उनके लगभग 15 साथी एकजुट होकर आए और उन पर हमला व पथराव किया। बीच-बचाव करने आए मोहल्ले के राजेश पुत्र गिरधारी लाल को आरोपियों ने घेरकर सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया। उसने रॉड को रोकने का प्रयास किया। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें