फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंदगी मिलने पर पांच लाख का जुर्माना, सुपरवाइजर बर्खास्त

विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में निरीक्षण करते नगर आयुक्त। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-32 स्थित बापूधाम कांशीराम आवास कॉलोनी में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर सफाई एजेंसी सुखमा कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सुपरवाइजर अनुज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त को पिछले कई दिनों से कॉलोनी में गंदगी, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइटों और सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की हकीकत जानने के लिए वह स्वयं मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी के ढेर, ओवरफ्लो नालियां देखकर उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया। सफाई व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही मिलने पर स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक डॉ. रामजीलाल का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया।


नगर आयुक्त ने कहा कि बच्चों के लिए यहां पार्क विकसित किया जाएगा। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नई नाली का निर्माण कराकर उसे निकट स्थित पंपिंग स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कॉलोनी में 50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को स्ट्रीट लाइट, सीवर, नाली और सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें