फिल्म मतदान का अधिकार को देश-विदेशों सहित सुसेन फिल्म एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। फिल्म में मतदान के दिन वोट डालने की अपेक्षा, उन्हें शहर से बाहर जाने से रोक उनके प्रथम अधिकार के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मतदाता जागरूकता के लिए सकारात्मक संदेश देने के लिए बनी लघु फिल्म ' मतदान मेरा अधिकार ' रिलीज हो गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस फिल्म को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
18 वीं लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता जागरूकता करने वाली डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन की लघु फिल्म ' मतदान मेरा अधिकार ' के पोस्टर का लोकार्पण हुआ। अलीगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम विशाख जी, सीडीओ आकांक्षा राणा और आईएएस साहिल कुमार ने फिल्म को रिलीज किया। डीईओ विशाख जी ने बताया कि फिल्म निर्माता पंकज धीरज की बनाई गई इस फिल्म को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में दिखाया जाएगा।
फिल्म को देश-विदेशों सहित सुसेन फिल्म एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। फिल्म में मतदान के दिन वोट डालने की अपेक्षा, उन्हें शहर से बाहर जाने से रोक उनके प्रथम अधिकार के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया है। फिल्म के निर्देशक भूपेंद्र सिंह, डी ओ पी सुशील पंडित, सहयोगी कुलदीप आर्य आदि हैं।