गंगीरी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की सुबह झगड़े हो गए। इनमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गांव नगला सुम्मेर में सुमित कुमार और देवेंद्र सिंह के बीच गली में सबरमर्बिल लगाने को लेकर विवाद हुआ। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में सुमित और देवेंद्र घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। एसओ ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
इधर, गांव नगला इंद्रा निवासी उर्मिला देवी को उनके देवर और देवरानी ने बिना किसी बात के पीटा। उर्मिला देवी बुरी तरह घायल हो गईं। उन्होंने थाने में देवर-देवरानी के खिलाफ तहरीर दी।