फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चबूतरे तोड़ने को लेकर मार-पीट, किशोरी घायल

Fri, 30 Dec 2022 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंगीरी के गांव नोंगवां की गली में खडंजा लगाने के लिये दोनों तरफ के चबूतरों को प्रशासन ने तोड़ दिया। चबूतरा टूटने से गुस्साए एक पक्ष ने एक किशोरी के साथ मार-पीट कर दी। जिससे किशोरी घायल हो गई। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गली में दोनों तरफ के चबूतरे तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंची और खडंजा लगाने के लिए दोनों तरफ बने चबूतरों को जेसीबी से तोड़ दिया। टीम के जाने के बाद एक पक्ष ने किशोरी के साथ मार-पीट कर दी। जिससे किशोरी घायल हो गई। मामले में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार लीलू सिंह ने बताया कि गंगीरी के गांव नोंगवां की एक गली में कीचड़ थी। उसी गली में खडंजा लगाने के लिये दोनों तरफ के चबूतरों को तोड़ने के लिए पहले दो बार दोनों पक्षों को हिदायत दी थी। लेकिन किसी ने भी अपने चबूतरों को नहीं तोड़ा। शुक्रवार को नायब तहसीलदार लीलू सिंह, कानूनगो रमेशचंद्र, लेखपाल हिमाशू, पंचायत सचिव विजय सिंह की टीम पुलिस फोर्स के साथ  गांव पहुंचे। गली के विकास कार्य में बाधा बन रहे दोनों तरफ के चबूतरों को हंगामे के बीच जेसीबी से  तुड़वा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के चले जाने के काफी देर बाद शाम चार बजे के करीब एक पक्ष की कुमारी अंजना पुत्री  सरदार सिंह हेंड पंप पर  पानी लेने गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने किशारी को पकड़ लिया और  लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। अतर कली  व सुषमा देवी ने किशोरी मुश्किल से बचाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें