तभी गुलशेर व उसके परिजनों ने निशा व उसके भाइयों पर लाठी-डंडे व सरिया से हमला कर दिया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए । सूचना कन्ट्रोल रूम को दी। डायल 112 की पीआरवी और पुलिस मौके पर आ गई।
पुलिस घायल निशा, सलमान, आरिफ, साहिल, शाहरुख उर्फ़ भूरा व दूसरे पक्ष गुलशेर, आलम शेर, हजरत अली, ल्याकत अली, आजाद को इलाज और मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आई। ईएमओ डॉक्टर गजेश प्रजापति ने बताया कि तीन घायलों को मेडिकल रेफर किया है। इनके गंभीर व सिर में चोट थी। जिनका सीटी स्कैन होना है।