अलीगढ़ शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। इसी का परिणाम है कि लोग अब निजी स्तर पर प्रदूषण मापक यंत्र अपने प्रतिष्ठानों व आवासीय परिसरों में लगवा रहे हैं। ताकि उसके अनुसार प्रदूषण नियंत्रण किया जा सके। इस विषय में ग्रीन पार्क हाउसिंग सोसाइटी के राघव उपाध्याय बताते हैं कि उन्होंने अपने यहां हाल में प्रदूषण मापक यंत्र लगवाया है। साथ में नियमित पानी का छिड़काव आदि का ध्यान रखा जा रहा है।
27 दिसंबर रात से 28 दिसंबर रात तक एक्यूआई
समय - एक्यूआई
रात 9 बजे- 625
सुबह 7 बजे - 475
सुबह-9 बजे - 592
सुबह 11 बजे -586
दोपहर 1 बजे- 481
दोपहर 3 बजे- 464
शाम 5 बजे - 532
रात 7 बजे - 587