फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निकाह के दौरान दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 27 Oct 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलहदादपुर नीवरी में शनिवार की देर रात एक निकाह कार्यक्रम के दौरान गली में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान बार-बार बाइक लेकर निकल रहे युवक को बरातियों ने रोका दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बरात में शामिल तीन युवकों की जमकर पिटाई की गई। सिर पर तमंचे की बट मारकर एक युवक को घायल करने के साथ हवा में दो गोलियां दागी गईं।
विज्ञापन

इससे निकाह कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शाहबुद्दीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अलहदादपुर नीवरी निवासी शहाबुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र वाजिद का निकाह मुहल्ले के राजू की बेटी अफसाना के साथ शनिवार की रात हो रहा था। घर के बाहर डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी बीच मुहल्ले का अरमान बार-बार बाइक लेकर वहां से निकल रहा था। रास्ता संकरा होने के कारण डीजे पर डांस कर बरातियों को एक ओर हटना पड़ रहा था। इसी पर किसी युवक ने टोक दिया। इस पर रात करीब 11 बजे अरमान सहित यमन, नासिर और गब्बर बाइक से पहुंचे और गालियां देते हुए वाजिद, संजय और शाहरुख पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

तमंचे की बट से वार कर संजय का सिर फोड़ दिया। उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। वाजिद और शाहरुख को भी आरोपियों ने नाली में गिराकर ईंटों से पीटा। आरोपियों ने दो राउंड फायर किए और धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने संजय को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें