क्षेत्र के गांव चितकुरा में विवाहिता की खुदकुशी के बाद अंत्येष्टि को लेकर मायके और ससुरालवालों के बीच रार राजीनामा के बाद बुधवार की रात मारपीट के साथ हंगामा हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए।
गांव चितकुरा की विवाहिता रोशनी देवी ने पति से कहासुनी होेने के बाद खुदकुशी कर ली थी। मायकेवालों ने बुधवार को शव को कार में तीन घंटे तक रखने के बाद मृतका के बेटे के नाम संपत्ति करने के आश्वासन पर राजीनामा कर लिया था और अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाना था। आरोप है रात में मायकेवाले गाली-गलौज करने लगे, जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें महिला के मामा भारत सिंह गांव रतनापुर थाना ठटिया व अभिमान सिंह गांव जगतपुर थाना छिवरामऊ कन्नौज घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को थाने ले आई, जबकि अन्य लोग भाग गए। इस बीच रात में ही ससुरालीजनों ने रोशनी का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि थाने लाए गए दोनों लोगों ने गलती अपनी बताते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया इसलिए दोनों को छोड़ दिया।