फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज हत्या का आरोप, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल कस्बे में बुधवार देर शाम सोनम (23) का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था। बृहस्पतिवार को सोनम के भाई ब्रजेश ने ससुराल वालों पर कार और दो लाख रुपये की मांग कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति योगेश, सास दयावती, ससुर देवेंद्र, देवर भीमा, ननद ममता और लक्ष्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोनम अपने पीछे दो वर्षीय बेटे ईशांत को छोड़ गई है।
विज्ञापन


बृजेश कुमार निवासी फौजी काॅलोनी असावटी पलवल हरियाणा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनम की शादी चार नवंबर 2022 को योगेश निवासी मठ मंदिर टप्पल के साथ की थी, जिसमें दहेज दिया। शादी के बाद ही सास, ससुर, देवर और ननद कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। सोनम को आए दिन घर से भगा देते थे।
ब्रजेश ने बताया कि बुधवार को सोनम ने पिता को फोन कर बताया था कि सभी लोगों ने उसे पीटा है। कुछ देर बाद पड़ोसियों का फोन आया कि सोनम को ससुराल वालों ने मिलकर मार डाला है। इसके बाद योगेश ने खुद बृजेश के पिता को फोन कर कहा कि आपकी लड़की को मार दिया है, इसकी लाश ले जाओ। योगेश नशे का आदी है और उसका किसी अन्य युवती से संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें