फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गई युवती से झगड़ा, विरोध पर भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रियाज कालोनी से सटी बिहारी कालोनी में रविवार देर शाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बीच बचाव में बहन को भी जख्मी किया है। घटना के मूल में मछली पकड़ने के दौरान बहन से हुआ मामूली झगड़ा बताया गया है। इस झगड़े की खबर पर जब युवती का भाई मौके पर पहुंचा तो उस पर नामजद भाइयों ने हमला बोल दिया। इस घटना में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है।
विज्ञापन

बिहारी कालोनी निवासी युवती शाइना बस्ती के पीछे बने तालाब में रविवार देर शाम मछली पकड़ रही थी। इस दौरान वहां मोहल्ले के दो अन्य भाई भी कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहे थे। आरोप है कि इन दोनों ने शाइना पर कंकड़ फेंककर मार दिया, जिससे मछलियां तितर-बितर हो गईं। इसका शाइना ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के बीच शाइना का सबसे बड़ा भाई 50 वर्षीय सद्दाम वहां पहुंच गया और उसने विरोध किा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
आरोप है कि आरोपी पक्ष के एक युवक ने चाकू से सद्दाम पर हमला कर दिया और एक-एक कर कई वार उसके शरीर पर किए। जिससे वह जख्मी हो गया। बीच बचाव में शाइना भी जख्मी हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। शोरशराबे पर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आनन - फानन में सद्दाम को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया । इस खबर पर जवां पुलिस, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय भी पहुंच गए। इस मामले में मृत सद्दाम के छोटे भाई शमसुद्दीन की तहरीर पर तीन सगे भाइयों गुलफाम, मुस्तफा व मुबारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिनमें से रात को ही पुलिस ने गुलफाम व मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया। अब मुबारक को तलाशा जा रहा है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मामला कहासुनी से जुड़ा है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शुरुआत में मचा था छेड़खानी का शोर
इस घटना को लेकर शुरुआत में यह शोर मचा था कि छेड़खानी के विरोध में झगड़ा हुआ और उसी विरोध में यह हत्या कर दी गई। मगर पुलिस पूछताछ व तहरीर में इस तरह के आरोप न तो युवती की ओर से लगाए गए और न भाई ने तहरीर में लिखे हैं। सीओ का कहना है कि अभी तक ऐसा तथ्य सामने नहीं आया है। फिर भी अगर इस बात पर कोई तथ्य आएगा तो उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें