पचास हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर दो वर्ष से फरार चल रहा था। उस पर लूट आदि के अपराध दर्ज हैं। वह अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर वह पश्चिम बंगाल जाकर बस गया थ। पुलिस की स्वाट-सर्विलांस टीम पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर भाटापार थाना क्षेत्र के न्यू कोर्ट रोड पहुंच गई। जहां उसे गिरफ्तार किया गया।
लूटपाट के अपराध के बाद दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दो वर्ष से फरार अपराधी पश्चिम बंगाल जाकर बस गया था। यहां वह अपनी चल-अचल संपत्ति भी बेच गया था। पचास हजार के इनामी इस अपराधी के पीछे लगी पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से ही गिरफ्तार किया है। 19 मई को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ तृतीय-एएसपी अमृत जैन के अनुसार सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर गोल मार्केट का पचास हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर मो.इमरान दो वर्ष से फरार चल रहा था। उस पर लूट आदि के अपराध दर्ज हैं। सिविल लाइंस इलाके की एक लूट के मुकदमे में दो वर्ष पहले उस पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। इसी मुकदमे में उस पर इनाम दर्ज हुआ। उसके विषय में जानकारी करने पर पता चला कि यहां से अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर वह पश्चिम बंगाल जाकर बस गया है। कई माह तक चली सुरागरशी व सर्विलांस की मदद से वह अपने कुछ स्थानीय परिजनों के संपर्क में आया।
इसी आधार पर पुलिस की स्वाट-सर्विलांस टीम पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर भाटापार थाना क्षेत्र के न्यू कोर्ट रोड पहुंच गई। जहां उसे गिरफ्तार किया गया। वहां पश्चिम बंगाल पुलिस को जानकारी देने के बाद उसे यहां लाया गया और जवां पुलिस ने उसे जेल भेजा है। इस दौरान पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह वहां फेरी लगाने का धंधा कर रहा था। इस गिरफ्तारी में स्वाट व सर्विलांस टीम शामिल रही।