फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मरा हुआ कुत्ते का पिल्ला बताकर बोरे में बंद कर फिंकवाया भ्रूण, जिसके लिए बच्चे को दिए 100 रुपये

Sun, 01 Oct 2023 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात भ्रूण पड़ा मिला। तभी वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों ने जानकारी के आधार पर एक बच्चे व उसकी मां को पकड़ लिया। यह भ्रूण उसी बच्चे ने फेंका था और उसकी मां घरों में काम करती है। बच्चे ने बताया कि एक महिला ने उसकी मां के सामने उसे यह बोरा दिया और सौ रुपये देकर कहा था कि कुत्ते का पिल्ला मर गया है।
विज्ञापन
भ्रूण - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया में शुक्रवार रात एक भ्रूण पोखर के सहारे पड़ा मिला। इसे लेकर वहां हंगामे जैसे हालात बन गए और भीड़ जमा हो गई। बाद में पता चला कि इसे किसी बच्चे ने फेंका है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि देर रात भ्रूण पड़ा मिला। तभी वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों ने जानकारी के आधार पर एक बच्चे व उसकी मां को पकड़ लिया। यह भ्रूण उसी बच्चे ने फेंका था और उसकी मां घरों में काम करती है। 

बच्चे ने बताया कि एक महिला ने उसकी मां के सामने उसे यह बोरा दिया था और सौ रुपये देकर कहा था कि कुत्ते का पिल्ला मर गया है। बोरे को पोखर में फेंक देना। बाद में सूचना देकर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे दफन करा दिया। अब आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें