फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चार पहिया वाहन का हेलमेट में कर दिया चालान, वाहन स्वामी परेशान

Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सन् 2020 में उसने बोलेरो कार खरीदी थी। तीन दिन पूर्व कार स्वामी ने अचानक अपने मोबाइल एप पर चालान सूची चेक की कि कहीं उसकी कार पर कोई चालान तो नहीं है। देखा तो पता चला उनकी कार का 16 मार्च 2023 में हेलमेट न लगाने पर एक हजार रुपए का चालान है। जिसे देखकर वह भौंचक्का रह गया।
विज्ञापन
चालान - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के चार पहिया वाहन का चालान हेलमेट में किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर वाहन स्वामी परेशान है आखिर चार पहिया वाहन का हेलमेट में चालान कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


वाहन स्वामी गांव रायपुर मनीपुर निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र नरायन सिंह ने बताया है कि सन् 2020 में उसने बोलेरो कार खरीदी थी। तीन दिन पूर्व कार स्वामी ने अचानक अपने मोबाइल एप पर चालान सूची चेक की कि कहीं उसकी कार पर कोई चालान तो नहीं है। देखा तो पता चला उनकी कार का 16 मार्च 2023 में हेलमेट न लगाने पर एक हजार रुपए का चालान है।

जिसे देखकर वह भौंचक्का रह गया। अन्य वाहन स्वामियों से इस संबंध में जानकारी करने लगा। तब लोगों ने उसे बताया कि चालान बनाने वाले से चूक हुई है। पीड़ित उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें