फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला प्रधान ने एपीओ पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Fri, 14 Jul 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
एपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह के साथ मौजूद क्षेत्र के प्रधान। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधान ने विकास खंड कार्यालय में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर कमीशन मांगने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

महिला प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 11 जुलाई को विकास कार्यों के मस्टरोल की फीडिंग के लिए विकास खंड कार्यालय पर आईं थीं। एपीओ कार्यालय में पहुंचीं और एपीओ से मस्टरोल फीड करने का आग्रह किया। वह पूछने लगे कि आप अकेली आई हो या कोई और साथ है। प्रधान का आरोप है कि एपीओ ने उनसे कहा कि आपको अपने कार्यों के हिसाब से पांच प्रतिशत रुपये देने होंगे। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने उन्हें बुरी नजर से देखते हुए उनका हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया। विरोध करते हुए वह कार्यालय से बाहर आ गईं। प्रधान ने इसकी शिकायत ब्लाॅक प्रमुख के साथ थाना पुलिस से करते हुए एपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एपीओ का कहना है कि वह धनीपुर ब्लॉक से स्थानांतरित होकर बीती 10 जुलाई को ही अकराबाद आया है। 11 जुलाई को वह कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे। तभी ब्लॉक प्रमुख ने उन्हें अपने पास बुलाया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।

इधर, अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर उन्होंने एपीओ को कार्यालय में बुलाया था। एपीओ का व्यवहार ठीक नहीं था। उन्होंने एपीओ से कह दिया कि वह यहां से चले जाएं। वह बीडीओ से जांच करा लेंगे। ब्लॉक में किसी तरह का भ्रष्टाचार और किसी के साथ अभद्रता नहीं करने देंगे। इसके अलावा उन्होंने एपीओ से कुछ नहीं कहा। थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर मिलने पर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। अधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जादौन का कहना है कि ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रधानों के साथ बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें