फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, युवक की जमकर धुनाई

Tue, 31 Dec 2024 02:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेरेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं भीड़ थी। दर्शन के लिए कतार लगी हुई थी। इसी बीच एक युवक वहां आया और कतार में लगी महिलाओं व युवतियों से धक्का-मुक्की करने लगा। मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाने लगा।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक से पूछताछ करती पूर्व महापौर शकुंतला भारती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची महिला श्रद्धालुओं से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक दूसरे संप्रदाय से जुड़ा हुआ था, यह जान कर लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं भीड़ थी। दर्शन के लिए कतार लगी हुई थी। इसी बीच एक युवक वहां आया और कतार में लगी महिलाओं व युवतियों से धक्का-मुक्की करने लगा। मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाने लगा। आरोप है कि युवक ने इसी बीच एक युवती की वीडियो बना ली। युवती ने विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। युवती के पिता ने युवक को पकड़ लिया। लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। वीडियो को भी हटा ( डिलीट ) दिया। 

पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम मंजूरगढ़ी निवासी इकबाल बताया और कहा कि वह ई-रिक्शा चलाता है। मंदिर के बाहर ही उसका ई-रिक्शा खड़ा हुआ है। उन्होंने लोधा पुलिस को बुलाया और आरोपी को साैंप दिया। लोधा पुलिस के अनुसार इस मामले में युवक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें