फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसालों में मिलावट की आशंका, एफडीए की टीम ने भरे सैंपल

विज्ञापन
एफडीए विभाग की टीम ने मिलावटी एवं खुले मसालों की बिक्री पर रोक लगाने के दृष्टिगत भरे सैंपल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को जिले भर में अभियान चलाया। मसालों में मिलावट की आशंका को देखते हुए तीन टीमों ने कई स्थानों से सैंपल भरे। सभी सैंपलों को लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व मे गुड़ मंडी, पत्थर बाजार स्थित बालाजी पिसाई केंद्र से पिसी हल्दी, पिसी मिर्च एवं पीसी पीली मिर्च का एक -एक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं दूसरी टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह की रही, जिन्होंने हाथरस रोड, इगलास स्थित मोरमुकुट अग्रवाल की किराना की दुकान से पिसी हल्दी का एक नमूना एवं अलीगढ़ रोड स्थित जारौठ स्थित सूरज वीर सिंह की किराना की दुकान से पिसी हल्दी का एक नमूना संग्रहित किया।
तीसरी टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह की रही। उक्त टीम ने अनूपशहर रोड अलीगढ़ स्थित शादाब अली की किराना की दुकान से हल्दी पाउडर का एक नमूना संग्रहित किया। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें