फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए ने छापा मारकर मिलावट के शक में भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिवाली को लेकर जारी अभियान के तहत बुधवार को भी कार्रवाई जारी रखते हुए शहर से लेकर देहात तक जाकर नमूने भरे। जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में अनूपशहर रोड स्थित फोरमैन स्वीट से मावा एवं छेना की मिठाई का एक-एक नमूना, मेडिकल रोड स्थित चमन स्वीट सेंटर से केसर बाटी का एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन

शहर के रामघाट रोड क्वार्सी स्थित शिशुपाल सिंह की मिठाई की दुकान से छेना की मिठाई का एक नमूना व प्रमोद कुमार की मिठाई की दुकान मावा का एक नमूना जांच के लिए भरा गया। मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार वर्मा द्वारा इगलास रोड स्थित गुड्डू ढाबा पर खड़े टैंकर से रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना लिया। वहीं, एक अन्य टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर के नेतृत्व में तहसील खैर के अंतर्गत स्वाद कारोबार कर्ता श्रवण कुमार सिंह पुत्र तेजपाल सिंह के प्रतिष्ठान बीकानेर मिष्ठान भंडार, खैर से दो नमूने लिए गए। वहीं, एक-एक नमूना चमचम मिठाई व रसगुल्ला व मिश्रित दूध का अमित कुमार पुत्र खचेड़ सिंह के यहां से लिया गया। सैयद अब्दुल्लाह की टीम ने कस्बा विजयगढ़ स्थित गिर्राज मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना एवं विजयगढ़ से ही सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया है। इन सभी नमूनों को जांच के लिए एफडीए की लखनऊ स्थित लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें