रविवार को अलीगढ़ शहर के थाना गांधी पार्क के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामेश्वर शर्मा अपने पुत्र कपिल शर्मा और नीरज शर्मा के साथ बाइक से सांकरा आए थे। उनकी पत्नी मंजू शर्मा व बेटी कविता शर्मा निजी बस से सांकरा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने आए थे।
लौटते समय नगला लाले के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार टक्कर मार कर भाग गया। जिससे पिता पुत्र तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालात गंभीर के होने के चलते डॉक्टर ने तीनों घायलों को अलीगढ़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद