फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता-पति मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटते थे, इसलिए प्रेमी के साथ जाउंगी, वरना आत्महत्या कर लूंगी

Thu, 18 May 2023 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मैं अपने प्रेमी के ही साथ रहूंगी, पति व पिता के साथ नहीं जाउंगी। मुझे मेरे पिता व पति ने मुंह में कपडा ठूंस कर बुरी तरह से पीटा था। इसलिए प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई। मुझे राक्षस पिता व पति के साथ मत भेजाना, वरना मैं आत्महत्या कर लूंगी।
विज्ञापन
थाना गंगीरी, अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेढ़ महीने पहले प्रेमी के साथ गई महिला अचानक थाने पहुंच गई। थाने में महिला ने अपने पिता और पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि पिता और पति मुंह में कपड़ा ठूंस कर बुरी तरह पीटते थे। महिला ने प्रेमी के साथ ही जाने को कहा, नहीं जाने देने पर आत्महत्या करने की बात कही।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव निवासी महिला अपने मायके से ही ससुराल निवासी प्रेमी के साथ डेढ़ माह पहले चली गई थी। थाने में महिला के पिता ने प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। डेढ़ माह बाद अचानक गुरूवार की दोपहर महिला अपने आप थाने आई और बोली कि मैं अपने प्रेमी के ही साथ रहूंगी, पति व पिता के साथ नहीं जाउंगी।  

मुझे मेरे पिता व पति ने मुंह में कपडा ठूंस कर बुरी तरह से पीटा था। इसलिए प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई। महिला ने कहा कि साहब, मुझे राक्षस पिता व पति के साथ मत भेजाना, वरना मैं आत्महत्या कर लूंगी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें