सोनू के शव का वीडियोग्राफी के बीच पैनल के जरिए पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार उसे हमलावरों ने दो गोलियां मारी थीं। एक गोली छाती के रास्ते से फेफड़े को भेदते व पसली को तोड़ते हुए आर-पार हो गई थी। अधिक रक्तस्राव होने पर इस गोली ने ही उसकी जान ले ली। दूसरी गोली बगल के रास्ते से मारी गई थी जो शरीर में ही फंसकर रह गई। इसकी जानकारी एक्सरे के बाद मिल सकी।
बेटे की मौत के 36 घंटे बाद बाप ने तोड़ा दम
बेटे सोनू की मौत के 36 घंटे बाद बाप प्रवेश ने भी दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज में रात में ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को दिन भर प्रवेश को बचाने के प्रयास होते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात 12 बजे प्रवेश को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बंटवारे के विवाद में हुई थी। यहां दो छोटे भाई व एक भतीजे ने फायरिंग की। बड़े भाई प्रवेश व उसका बेटा सोनू गोली लगने से घायल हुए। इनमें से सोनू को मेडिकल में मृत घोषित कर दिया गया। प्रवेश के दायीं बगल से लगी गोली से आंतों में घाव व संक्रमण होने पर रात में ऑपरेशन किया गया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने रात में मृत्यु की पुष्टि की है।