एक घंटा बिजली आने पर किसानों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारियों ने दोनों गांव में कटी हुई लाइन को जोड़कर गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई।
गंगीरी क्षेत्र के गांव हिरामई व कुमरौआ में एक सप्ताह से मात्र एक घंटा विद्युत आपूर्ति मिलने पर 19 मई को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
दोनों गांवों के किसान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बिजलीघर पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारियों ने दोनों गांव में कटी हुई लाइन को जोड़कर गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।