फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद धरना समाप्त: छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन, बिजली समस्या का होगा निराकरण

Sun, 01 Dec 2024 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया था कि विद्युत कर्मी चेकिंग के नाम पर आए दिन घरों में घुस जाते हैं। सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। गांव डेटा खुर्द के एक क्रेशर पर पहुंचकर जेई ने एक महिला से छेड़खानी की। इसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में चल रहे धरने में कोतवाल से वार्तालाप करते किसान नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिसावा कोतवाली परिसर में चल रहा किसानों का धरना 36 घंटे बाद समाप्त हो गया है। एक महिला से छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज करने और बिजली संबंधी समस्याओं का विभागीय अधिकारियों के जरिये निराकरण कराने के आश्वासन पर किसान नेता माने।

विज्ञापन


भाकियू के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण सिंह फौजी व मंडल उपाध्यक्ष कुंवर मामा के नेतृत्व में 29 नवंबर की सुबह से धरना शुरू हुआ था। आरोप लगाया था कि विद्युत कर्मी चेकिंग के नाम पर आए दिन घरों में घुस जाते हैं। सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। 28 नवंबर को गांव डेटा खुर्द के एक क्रेशर पर पहुंचकर जेई ने एक महिला से छेड़खानी की। इसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

गांव राऊपुर के किसान मनवीर सिंह के घरेलू कनेक्शन को छह किलो वाट का करने के बाद किसान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराने का आरोप है। 30 नवंबर की शाम भाकियू के मंडल अध्यक्ष ओपी कमांडो भी पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने जांच कर महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने तथा अन्य समस्याओं को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ किसानों की वार्ता करा हल कराने का आश्वासन दिया। धरने मेें रामवीर सिंह, मदनपाल मास्टर, करुआ सिंह, चंद्रवीर सिंह मास्टर, राजवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, चौ. बलजीत सिंह, रिजवान खान, रशीद खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें