फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अतरौली के लिए मांगीं 20 बसें, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 01 Dec 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अतरौली डिपो से चल रही बसें काफी पुरानी हैं। इससे यात्रियों को परिवहन सुविधाएं ठीक तरह से नहीं मिल पा रही हैं। अतरौली डिपो में 20 नई बसों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अतरौली डिपो के लिए 20 नई बसें मांगीं हैं। इसके लिए उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। कहा कि नई बसें मिलने से अतरौली सहित अन्य जगह के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। राज्यमंत्री के अनुसार परिवहन मंत्री ने उनके पत्र पर विभागीय अधिकारियों को अतरौली डिपो के लिए नई बसें मुहैया कराने का निर्देश दे दिया है।

विज्ञापन


अतरौली से मुरादाबाद, उत्तराखंड, आगरा, दिल्ली, कासगंज आदि स्थानों के लिए रोडवेज की बसें चल रही हैं। नरौरा डिपो भी मर्ज होने के बाद अतरौली डिपो में 75 बसेें हो गई थीं। इनमें से पांच बसें चलने लायक नहीं बचने पर पिछले दिनों संचालन से हटा दी गईं। अब 70 बसें ही बची हैं। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने परिवहन मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अतरौली डिपो से चल रही बसें काफी पुरानी हैं। इससे यात्रियों को परिवहन सुविधाएं ठीक तरह से नहीं मिल पा रही हैं। अतरौली डिपो में 20 नई बसों की आवश्यकता है। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री ने उनके मांग पत्र पर अतरौली डिपो को जल्द ही नई बसेंं उपलब्ध कराने को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

परिचालन से हटाने की स्थिति में 10 बसें
एआरएम अतरौली संजीव कुमार ने बताया कि नरौरा डिपो भी मर्ज होने के बाद से अतरौली डिपो में 75 बसें हो गई थीं। इनमें से पांच चलने की स्थिति में न होने पर पिछले दिनों हटा दी गई हैं। अभी 10 बसें और परिचालन से हटाने की स्थिति में हैं। 28 बसें नई हैं, जो एक से डेढ़ लाख किलोमीटर चली हैं। 25 बसें थोड़ी पुरानी हैं, लेकिन उनकी कंडीशन अच्छी है। अन्य बसें पुरानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें