फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
बिजलीघर पर समस्याओं को लेकर धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति न होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों का आरोप है कि शासन के निर्देश के बावजूद 24 घंटे में महज चार-पांच घंटे ही बिजली दी जा रही है। समस्या को लेकर रविवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष राम ओतार यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने गंगीरी बिजलीघर पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों और ग्रामीणों की बिजली समस्या का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। गांव हिदरामई निवासी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके खेत से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार जमीन से महज तीन फीट की ऊंचाई पर हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद लाइन को ऊंचा नहीं किया गया है। जेई अतुल कुमार के आश्वासन के बाद किसान धरने से शाम करीब पांच बजे उठे। इस दौरान मुलायम सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह, मुनेश कुमार, अंजू कुमार, राहुल यादव, आनंद कुमार, श्यौदान सिंह, भूपेंद्र सिंह, सोनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें