अलीगढ़ के लोधा में भारतीय किसान यूनियून भानु गुट के किसान नेताओं ने 19 नवंबर को गोंडा-अलीगढ़ मार्ग से अमरपुर कोढला के क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग को न बनवाने के विरोध में मीट फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ गेट पर धरना दिया ।
धरना देने वाले किसान नेताओं का आरोप है कि सड़क पर मीट फैक्टरी के भारी वाहन चलते हैं, जिसकी वजह से रोड खराब हुई। एसीएम संजीव मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने 15 दिनों में क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियून भानु गुट के युवा जिाध्यक्ष कृष्णा ठाकुन ने कहा कि जब प्रबंधन फैक्टरी के सामने रोड बनवा रहा है, तो मुख्य मार्ग को क्यों नहीं बनवा रहे, जबकि रोड़ पर फैक्टरी के ही भारी वाहनों का आवागमन होता है । जिलाध्यक्ष संजय चौहान ने कहा अगर 15 दिनों में क्षतिग्रस्त रोड नहीं बनवाया गय तो भारतीय किसान यूनियन भानु आन्दोलन करने को बाध्य होगी । व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्य मार्ग छोटा है, उस पर फैक्टरी के भारी वाहन निकलते हैं, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ ग्रामीणों के साथ कोई भी दुघर्टना हो सकती है ।
सोशल मीडिया पर सांसद द्वारा भाकियू भानु गुट कार्यकर्ता को धमकी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर किसान यूनियन नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानदास चौहान, मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ ठा. बच्चू सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लता अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर ठाकुर, अमीना बेगम, तहसील अध्यक्ष कोल गवेन्द्रपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष कोल महिला मोर्चा पिंकी ठाकुर, पिंटू शर्मा, बलजीत चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष लोधा राजकुमार सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, मनोज मित्तल, उदय गोयल, राजू ठाकुर, वीरपाल यादव, प्रेमवीर सिंह, गौरव बघेल, शालू ठाकुर, डॉ. दिग्विजय सिंह, दीपक ठाकुर , बहादुर सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।