फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 11वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन का ब्लॉक परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए मांगों के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

धरने में दूर-दराज से पहुंचे किसानों और मजदूरों ने कहा कि लगातार आंदोलन के बावजूद उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने इस बार विजयदशमी नहीं मनाई। किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता रामचंद्र सरदार ने की, जबकि संचालन इस्लाम सैफी ने किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने विजयदशमी का पर्व न मनाकर आंदोलन में साथ देने वाले किसानों का आभार जताया। धरने में चौधरी रमेश कुमार अत्री, चौधरी विजयपाल सिंह, साबिर खान मेवाती, रतन भगत, चौधरी प्रदीप, दिलशाद अली खान, कृपाल सिंह, जगवीर सिंह उर्फ भूरा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें