फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोका, धरने पर बैठे, नारेबाजी, हंगामा

Sun, 28 May 2023 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसानों से दिल्ली न जाने का अनुरोध किया गया। किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली। गुस्साए किसान वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर कूच करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे किसानों को एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के नेतृत्व में क्वार्सी चौराहे के पास रोक लिया गया। किसानों से दिल्ली न जाने का अनुरोध किया गया। किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली। गुस्साए किसान वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। किसी तरह वे शांत हुए और नायब तहसीलदार कोल को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।   

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी दिल्ली में पहलवानों का समर्थन करने एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की मांगों को लेकर पदाधिकारियों के साथ 50 से अधिक वाहनों के जरिए रविवार को दिल्ली कूच करने जा रहे थे। जैसे ही काफिला नर्चर स्कूल रामघाट रोड पर पहुंचा तभी एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ सिविल लाइंस, क्वार्सी, महुआखेड़ा समेत पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़ गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने रोकने का कारण पूछा और प्रशासन की तानाशाही का विरोध करते हुए रामघाट रोड पर ही धरने पर बैठ गए। 

साथी किसान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सुनील चौधरी ने कहा कि देश की बेटियां जिन्होंने देश का मान- सम्मान बढ़ाया, आज वहीं बेटियां सड़क पर न्याय की भीख मांग रही हैं। दुर्भाग्य है कि गूंगी, बहरी भाजपा सरकार आरोपी सांसद ब्रजभूषण को बचा रही है। किसानों ने मांग रखी कि सांसद बृजभूषण का नार्को टेस्ट कराया जाए और लोकसभा की सदस्यता रद्द कर कर जेल भेजा जाए। किसान बहन-बेटियों के साथ है। अगर जल्द पहलवानों को न्याय नहीं मिला तो पूरे देश से किसान दिल्ली में डेरा डालेंगे। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक किसान धरने पर जमे रहे। किसी तरह अफसरों ने किसानों को समझाया। आखिर में किसानों ने नायब तहसीलदार कोल अंजली कुमारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा । धरने में सोहेल पठान, विनोद प्रियदर्शी, रंजीत चौधरी, अमित चौधरी, शरद यादव, महिला मोर्चा की सीमा यादव, रवि बघेल, सुनीता यादव, अलका शर्मा, सोनवती, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

सांसदों के आवासों के सामने नारेबाजी, चेतावनी पत्र सौंपे 
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संगठनों ने जिले में निवास करने वाले सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, अलीगढ़ सतीश गौतम, हाथरस राजवीर दिलेर को चेतावनी पत्र सौंपें। चेतावनी पत्रों के माध्यम से किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और संपूर्ण कर्जा माफी आदि मांगों पर संसद और पार्टी पटल पर समर्थन की मांग रखी। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान सुबह से ही एडीए मार्केट के सामने जुट गए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए विद्यानगर स्थित सांसद सतीश गौतम के आवास पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। 



संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य मीडिया प्रभारी शशिकांत ने दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों द्वारा आयोजित महिला सम्मान महापंचायत को बलपूर्वक रोकने, सैंकड़ों किसानों एवं महिलाओं की गिरफ्तारी करने को तानाशाही कदम ठहराया। उन्होंने मौजूदा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी, महिला विरोधी, दलित-पिछडों, आदिवासी विरोधी बताया। किसानों ने एटा सांसद राजवीर सिंह राजू एवं सांसद हाथरस राजवीर सिंह दिलेर को चेतावनी पत्र सौंपे। 

उन्होंने नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने को असंवैधानिक बताया। यहां क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य संयोजक देवेंद्र सिंह राना, अजय कुमार लोधी, मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, मंडल उपाध्यक्ष मयंक यादव, जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौधरी, हाथरस जिला प्रभारी श्यामबिहारी सिंह, प्रवीन राना, जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें