फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह ओजोन सिटी में बनाएगें अपना आशियाना, हॉस्टल के लिए दिए लाखों

Sun, 28 May 2023 08:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईपीएल से वापस लौटकर अलीगढ़ आए रिंकू सिंह ने बतौर ब्रांड एंबेसडर अलीगढ़ प्रीमियर लीग के शुभारंभ में शिरकत की। रिंकू सिंह ने ओजोन सिटी के क्लब में पत्रकारों से बातचीत में क्रिकेट और निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जबाव दिए।
विज्ञापन
रिंकू सिंह के साथ ओजोन सिटी के प्रवीण मंगला और सागर मंगला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में केकेआर के धुरंधर खिलाड़ी रिंकू सिंह अपना आशियाना अलीगढ़ के ओजोन सिटी में बनाएंगे। उन्होंने क्रिकेट की आने वाली पीढ़ी के लिए बन रहे हॉस्टल के लिए लाखों रूपए भी दिए हैं। आईपीएल से वापस लौटकर अलीगढ़ आए रिंकू सिंह ने बतौर ब्रांड एंबेसडर अलीगढ़ प्रीमियर लीग के शुभारंभ में शिरकत की। रिंकू सिंह ने ओजोन सिटी के क्लब में पत्रकारों से बातचीत में क्रिकेट और निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जबाव दिए।

विज्ञापन




ओजोन सिटी में रिंकू बनाएंगे आशियाना
ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रवीण मंगला ने बताया कि क्रिकेटर रिंकू सिंह ओजोन सिटी में अपना आशियाना बनाएंगे। यहां उन्होंने 200-200 वर्ग गज के दो प्लॉट लिए हैं। मकान निर्माण के बाद रिंकू सिंह यहां के निवासी होंगे।
विज्ञापन




हॉस्टल के लिए दिए 50 लाख से अधिक
क्रिकेट की आने वाले पीढ़ी के लिए रिंकू सिंह की प्लानिंग क्या है, इस पर ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के प्रवीण मंगला ने बताया कि रिंकू सिंह ने आईपीएल से मिली राशि में से 50 लाख से अधिक की धनराशि महुआखेड़ा पर बन रहे हॉस्टल के लिए दी है, हॉस्टल के लिए जगह जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब के संस्थापक अर्जुन सिंह फकीरा ने उपलब्ध कराई है। हॉस्टल में रहने, खाने की अच्छी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

पांच बॉल पर पांच छक्के का बताया राज

पांच बॉल पर पांच छक्के लगाने पर रिंकू सिंह ने बताया कि जैसे बॉल आ रही थी, वैसे खेल रहा था। अंतिम ऑवर में मुझे नहीं पता थी कि कितने रन चाहिए। अंतिम दो बॉल पर स्कोर बोर्ड देखा, तो दस रन चाहिए थे, तो दो बॉल पर दो छक्के लग गए और मैच जीत गए।



नहीं बदला रिंकू 
जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब के संस्थापक अर्जुन सिंह फकीरा ने कहा कि रिंकू जैसे पहले था, अब भी वैसा ही है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि जब रिंकू ने पहले मैच में आठ रन बनाए, तो लोगों ने कहा कि आपका रिंकू सही नहीं खेलता। जब रिंकू ने पांच बॉल पर पांच छक्के लगाए, तो मैंने रिंकू को फोन किया, तो उसने कहा कि अब आप से कोई नहीं कहेगा कि रिंकू अच्छा नहीं खेलता।

रिंकू है अलीगढ़ की शान
ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के सागर मंगला, रिंकू के कोच मसूद अमीनी, नीहार मीरा नेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पलता चंद्रहास, खिलाड़ी आयुष्य शर्मा, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसो के सचिव अब्दुल बहाव, शैलेंद्र चौधरी, कमाल खांन, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह, अमित कौशिक, अमित ठेनुआं, प्रशांत सिंह, सुमिल बघेल, अनिल कुमार ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को अलीगढ़ की शान कहा।

प्रो नीहार मैमोरियल ट्रॉफी मिलेगी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को
नीहार मीरा नेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पलता चंद्रहास ने बताया कि अलीगढ़ प्रीमियर लीग की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ट्रॉफी ब्रह्मांड कवि स्वं प्रो बीएस नीहार की स्मृति में प्रो नीहार मैमोरियल ट्रॉफी के नाम से दी जाएगी।

अलीगढ़ प्रीमियर लीग हुई शुरू
अलीगढ़ के ग्राम महुआ खेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलीगढ़ प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ, जिसमें अलीगढ़ के आईपीएल स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को गेंद फेंकी और  जिलाधिकारी ने बल्लेबाजी की। वहां अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल, ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स से प्रवीण मंगला एवं सागर मंगला, जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब के संस्थापक अर्जुन सिंह फकीरा, जादौन बिल्डर से बंटी सिंह, शेखर शर्मा मेमोरियल हॉस्पिटल से सुमित सर्राफ, सांगवान सिटी से नरेंद्र सागवान, विजडम पब्लिक स्कूल से नितिन गुप्ता आदि थे। लीग में समृद्धि टाइगर, व्हिज्डम, आभा सुपर, सहारा अलीगढ़, एनएसडीपी, केके हार्टबीट, महेश्वरी सुपर किंग्स एवं ध्रुव लॉक आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें