फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कटौती से परेशान किसानों ने बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
बिजली घर पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में बिजली कटौती और जर्जर विद्युत लाइनों से नाराज किसानों ने मंगलवार को टप्पल बिजलीघर पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि नलकूपों को केवल दो घंटे बिजली मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। खेती का कार्य ठप पड़ गया है।
विज्ञापन



भाकियू के नेतृत्व में हुए धरना-प्रदर्शन का संचालन डॉ. हरवीर सिंह ने किया। धरने के दौरान अधिशासी अभियंता (खैर) संजीव कुमार, एसडीओ पीयूष द्विवेदी और जेई अवनीश कुमार ने किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बुधवार से टप्पल क्षेत्र के नलकूपों को प्रतिदिन आठ घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय के अनुसार बिजली नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान मांगा। ज्ञापन में ग्राम हरजीगढ़ की 35 वर्ष पुरानी जर्जर 11 केवीए लाइन बदलने, ग्राम बाजोता में ट्रांसफॉर्मर के पास उलझी लाइनों को दुरुस्त करने, ग्राम वैना में खेतों से गुजर रही लाइन हटाने, हाई वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफॉर्मर बदलने और ग्राम मानपुर में ट्रांसफॉर्मर को मुख्य लाइन से जोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन



साथ ही ट्यूबवेलों को 10 घंटे और गांवों को 18 घंटे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ भोला, धर्मेंद्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें