फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में खाद के लिए किसानों-कर्मचारियों में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू की बुवाई के लिए डीएपी खाद के लिए मारपीट और हंगामे की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार को अतरौली की जिरौली धूमसिंह समिति पर किसानों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दक्षिणी समिति पर भी जमकर हंगामा हुआ। हाथरस जंंक्शन के गांव बोनई की समिति पर बृहस्पतिवार को हुए झगड़े में केशोपुर के प्रधान और उनका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन




गांव जिरौली धूमसिंह स्थित सहकारी समिति के सचिव ने सुबह 10 बजे से कर्मचारियों के साथ खाद का वितरण शुरू किया। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने व्यवस्था बनाई और एक-दो कट्टा प्रति किसान वितरण शुरू हो गया।




शाम करीब 3.30 बजे कुछ किसानों ने वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया किसानों का आरोप था कि लाइन में लगे लोगों को सचिव खाद न देकर बाहरी लोगों को खाद दिया जा रहा था, जिसका विरोध किया तो किसानों के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन




इससे गुस्साए किसान जबरन सचिव के ऑफिस में घुस गए और अभद्रता करते हुए कर्मचारियों को पीट दिया। सचिव दयाशंकर का कहना है कि कुछ किसान बाद में पहुंचे और 20-20 कट्टा देने की मांग करने लगे। उन्होंने इतनी अधिक खाद देने से मना कर दिया तो मारपीट करते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।



रसूखदारों को 20-20 कट्टा, जनता को दो-दो

अतरौली की सहकारी समिति दक्षिणी और उत्तरी पर भी खाद का वितरण किया गया। दक्षिणी समिति पर किसानों ने हंगामा किया। कदौली के विजय, चपौटा के मेघ सिंह, चौमुहां के मनोज, स्वालेहपुर के वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि सोसाइटियों पर रसूखदार लोगों को मनमर्जी 10 से 20 कट्टा दिए जा रहे हैं, कालाबाजारी की जा रही है, जबकि घंटों में लाइन में लग रही जनता को दो-दो कट्टा लेना भी मुश्किल हो रहा है। गनियावली के सतीश, मनोज, फजलपुर के विनोद, पुष्पेंद्र ने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप व सिफारिश और समिति के कर्मचारियों से साठगांठ करके कुछ लोग ऑफिसों में घुस जाते हैं और मनमर्जी पर्ची कटवाकर खाद ले जाते हैं, जबकि जनता दिनभर लाइन में लगकर महज दो कट़्टा ही मिल पाते हैं।



हाथरस के बोनई में प्रधान और उसके भाई मारपीट में घायल



हाथरस जंंक्शन क्षेत्र के गांव बोनई की सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को खाद वितरण के दौरान झगड़ा हो गया। ग्राम प्रधान दीपेंद्र कुमार का आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव बोनई स्थित सहकारी समिति पर खाद का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान गांव मोहब्बतपुरा निवासी चार लोगों से खाद वितरण पर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जब प्रधान को बचाने उनका भाई गौरव पहुंचा तो उसे भी पीट दिया गया। समिति पर भगदड़ मचने के साथ खाद का वितरणभी रुक गया।



करवाचौथ के त्योहार की तैयारी छोड़ खाद की चिंता

शुक्रवार को सुहागिनों का त्योहार करवाचौथ है। महिलाएं भी त्योहार की चिंता छोड़ खाद को लेकर फिक्रमंद हैं। उत्तमगढ़ी की भगवान देवी, इनायतपुर की ओमवती, मोहसनपुर की रामवती ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन में लगने के बाद शाम को तीन बजे खाद मिलने का नंबर आया। दो-दो कट्टा की इनको जरूरत थी मिले महज एक-एक कट्टा ही। इसे लेकर महिलाएं बेहद परेशान हैं।





सहकारिता विभाग की टीमों ने आज गोंडा, गभाना, जट्टारी, अतरौली में खाद वितरण की स्थिति का निरीक्षण किया। गोंडा में खाद वितरण में कालाबाजारी के आरोप निराधार हैं, इन्हें पॉश मशीनों में दर्ज नहीं किया जा सका था। अतरौली की जिरौली समिति पर लोहगढ़ के दो लोगों से कहासुनी हुई थी, मारपीट की घटना नहीं हुई है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में खाद है, जिसे केंद्रों पर भेजा गया है। नगेंद्र पाल सिंह, सहायक आयुक्त निबंधक अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें