फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस : छर्रा मंडी के गेट चौ. चरण सिंह को पुष्प अर्पित कर धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
किसान दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छर्रा मंडी समिति के अंदर घूमने के बाद गेट पर ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ धरने पर बैठ गए। देर शाम नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र ने पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन भाकियू कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। वह धान की खरीद न होने से नाराज हैं।
विज्ञापन

दरअसल मंडी समिति स्थित सरकारी क्रय केंद्र में भाकियू कार्यकर्ताओं को एक भी कर्मचारी नहीं मिला। आरोप है कि एक माह से इस क्रय केंद्र में धान की खरीद नहीं की गई है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपजिलाधिकारी अतरौली को जानकारी देने के बावजूद अधिकारी समय से धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। अतरौली के गांव चित नगला निवासी ब्रजेश कुमार व महेश कुमार ने बताया कि करीब एक माह से उनका 90 क्विंटल धान क्रय केंद्र पर पड़ा है लेकिन खरीद करने के लिए कोई कर्मचारी ही नहीं है। धरने में मुख्य रूप से भाकियू के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव, दाताराम, जोगेंद्र सिंह, रघुवेश गुप्ता, विकास सिंह, चांद मियां, जागिन सिंह, छोटेलाल, पुष्पेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, महेश कुमार, मुकेश सिंह मौजूद रहे।
सपा के पूर्व विधायक भी धरने में शामिल हुए
किसानों के समर्थन में सपा के पूर्व छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह कार्यकर्ताओं समेत बुधवार को मंडी समिति पहुंचे। मंडी परिसर में घूमने के बाद कुछ देर के लिए वह भारतीय किसान यूनियन और किसानों के मंडी गेट पर चल रहे धरने में भी बैठे। इसके बाद उन्हाेंने तीनाें कृषि कानूनों के विरोध में कस्बे में किसान यात्रा निकाली। इस मौके पर बबलू होल्कर बघेल, राजा गुप्ता, संदीप यादव, सुमित श्रीवास्तव, साहिल रावत, शानू मियां, मनोज सिसौदिया, जमाल गाजी, वीरू यादव, शोबी लाला, रनछोर सिंह, पुष्पेंद्र यादव, बबलू सिंह, सुखवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें