फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति के खाते में डाली किसान सम्मान निधि

Tue, 26 Feb 2019 01:17 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
fund transfer
विज्ञापन
गजब, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करोड़पति ब्लाक प्रमुख धनीपुर स्नेहलता के पति एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह का ही चयन कर लिया गया। यही नहीं उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये तक डाल दिये गए। इसका पता उन्हें तब चला जब उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री की ओर से चयन और खाते में दो हजार रुपये आने का बधाई संदेश आया। इसे देखकर वह हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन


चुनावी मौसम में किसानों के दिल जीतने के लिए लांच की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में दो हेक्टेयर अथवा उससे कम भूमि वाले लघु एवं सीमांत किसानों का चयन होना है। लेकिन आनन-फानन में लांच की गई इस योजना एवं शनिवार को प्रधानमंत्री के गोरखपुर से योजना की लांचिग की हड़बड़ी में ऐसी चूक हो गई कि योजना की चयन की गुणवत्ता ही संदेह के दायरे में आ गई। इनके अलावा 1721 अपात्र चयनित कर लिये गए। जांच में इन सभी को निरस्त कर दिया गया।  


करोड़पति हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर
पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह ने स्वीकार किया कि उनकी ब्लाक प्रमुख पत्नी के नाम ही दो हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है। जबकि पिताजी के नाम भी दो हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है। मैं फोर व्हीलर मेंटेन करता हूं और किसी भी सूरत में पात्रता के दायरे में नहीं आता। 
विज्ञापन


लक्ष्य एवं अब तक की स्थिति 
योजना में अलीगढ़ के सभी 2.20 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का चयन होना है। अब तक 1.90 लाख किसानों की फीडिंग हो चुकी है। 

घर बैठे अंदाजे से चयन 
करोड़पति ब्लाक प्रमुख पति के चयन से साबित हो गया है कि चयन की जिम्मेदारी निभाने वाले लेखपाल ने या तो घर बैठे या फिर अंदाजे से पात्रों का चयन किया है। वरना इनके अलावा शासन स्तर पर अब तक भेजी गई 1.55 लाख किसानों की सूची में 1721 आवेदन निरस्त न होता। हालांकि इनके आवेदन निरस्त होने के अन्य कारण भी बताये जा रहे हैं। 

आज डीएम को वापस करेंगे निधि का पैसा 
खाते में पैसा आने से हैरान पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर अपने खाते में आया किसान सम्मान निधि का दो हजार रुपया वापस करेंगे। 


चयन की जिम्मेदारी लेखपालों की है। भूलवश वर्तमान ब्लाक प्रमुख धनीपुर स्नेहलता का चयन हो गया होगा। इसकी जांच करायी जा रही है। जहां तक अपात्र घोषित किये गए अन्य 1721 किसानों का सवाल है तो उनके आवेदन में त्रुटियां थी। 
विज्ञापन

- अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें