फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल

Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान अपने फूफा के साथ अतरौली कोल्ड स्टोरेज में रखे अपने आलू को बेचने गए थे। दोनों लोग बाइक पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पिलखुनी के निकट ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक कुलदीप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट-कल्याण मार्ग पर गांव पिलखुनी के पास ट्रक की टक्कर से 16 जून को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


गांव मानगढ़ी निवासी कुलदीप (35) पुत्र महेशचंद किसान थे। 16 जून को वह अपने फूफा अजयपाल सिंह निवासी रायपुर दलपतपुर के साथ अतरौली कोल्ड स्टोरेज में रखे अपने आलू को बेचने गए थे। दोनों लोग शाम करीब 5:30 बजे बाइक पर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पिलखुनी के निकट ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को स्थानीय लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां कुलदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें