फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फादर्स-डे पर बेटे से विवाद के बाद खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ककौला में फादर्स डे पर एक राशन डीलर पिता ने बेटे से रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव ककौला निवासी राशन डीलर प्रेम पाल सिंह (60) के परिजनों ने बताया कि उनका अपने बेटे से रुपयों को लेकर विवाद था। वह कई दिन से उससे अपने रुपये मांग रहा था, जिसके नहीं देने पर क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने अपने पीछे चार बेटियों, बेटे, पुत्रवधू और पत्नी को बिलखते हुए छोड़ा है। थाना प्रभारी लोधा अंकित कुमार का कहना है कि थाने पर कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें