गांव बमनोई में गोपी-भिलावली मार्ग पर बुधवार की रात पुलिस पर बैठे 42 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत नाले में गिरने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बमनोई निवासी रामू यादव ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई मुकेश बुधवार शाम करीब सात बजे फावड़ा लेकर खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान बिजली चली गई। वह गांव के बाहर सड़क किनारे बनी पुलिया पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करने लगा। रात करीब साढ़े आठ बजे तक बिजली नहीं आई और मुकेश भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सड़क किनारे नाले के पास उसका फावड़ा पड़ा मिला। परिजनों ने नाले में उतरकर तलाश की तो मुकेश का शव पानी में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि गोपी-भिलावली मार्ग पर पुलिस के पास नाला भी हैै। पास में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क पर मिट्टी डालने के लिए ठेकेदार ने पुलिया के पास जेसीबी से मिट्टी उठवाई थी। इसी नाले में गिरकर मुकेश की मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मुकेश की मौत पानी में डूबने से हुई है। परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।